{"_id":"a390769209c6d1ee37386639e383d6c8","slug":"protest-against-central-government-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
राज्य में सरकार गठन मामले पर टालमटोल पर रोष जताते हुए पैंथर्स पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। पार्टी ने भाजपा पर जम्मू के लोगों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा भंग करने की भी मांग की। केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। पैंथर्स पार्टी के जिला यूथ प्रधान जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में सलाथिया चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका तथा जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
जग्गा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू के लोगों के साथ धोखा किया है। वह पीडीपी के आगे नतमस्तक हो गई है। सरकार नहीं बनने के कारण दोनों पार्टियों के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पीडीपी और महबूबा मुफ्ती भाजपा के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेल रही है। भाजपा सत्ता के लालच में आकर अपने सारे वायदे भूल गई है। भाजपा को सिर्फ कुर्सी के बगैर कुछ नहीं चाहिए।
जग्गा ने कहा कि भाजपा राज्यपाल के जरिये यहां पर अपनी सरकार चलाना चाहती है जो कि गैरकानूनी है। इतने समय तक राज्यपाल शासन बिल्कुल गैर कानूनी है। जग्गा ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वह खुद जम्मू कश्मीर में दखल दें और यहां की विधानसभा को भंग कर के जहां पर नए सिरे से चुनाव कराएं।