{"_id":"e5662616c023496b5ea5ccd459214444","slug":"procession-of-guru-ravi-dass-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रविवार को गुरु रविदास के 64वें प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सभा के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिसमें डोगरी कलाकारों ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शोभायात्रा का आरंभ एमएच चौक स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर से शुरू हुआ। इस शोभायात्रा में गुरु रविदास, गुरु नाभा दास, गुरु कबीर दास की विशेष तौर पर सजाई गई झांकियां तैयार की गई थी।
विज्ञापन
शोभायात्रा में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ी झांकियां। गुरु रविदास सभा द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा का आरंभ गुरु रविदास जी के मंदिर से होकर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा।
विज्ञापन
बाजारों से होता हुआ वापस सभा प्रांगण में पहुंचा। सैकड़ों भक्तों ने इसमें भाग लिया। झांकी एमएच चौक, दोमेल चौक, सलाथिया चौक, बिलन्न चौक, सैलां तालाब चौक, विनय चौक, रामनगर चौक, गोल मार्केट से होते हुए वापस गुरु रविदास मंदिर पहुंची।
नगर के आसपास क्षेत्रों के लोगों ने भी भारी संख्या में इसमें भाग लिया। सभी नाचते गाते हुए गुरु का गुणगान कर रहे थे। गुरु कीर्तन के दौैरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। विभिन्न सेेवा सदस्यों द्वारा नगर के विभिन्न चौक बाजारों में शोभायात्रा से आगे सफाई की जा रही थी। कई बाजरों में लोगों ने जलपान की भी व्यवस्था की थी। कई नेताओं ने भी इस यात्रा में भाग लिया और लोगों को बधाई दी।