{"_id":"e93ccc20dc5f05ed79151b8178a11ea6","slug":"procession-began-with-the-power-gain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा के साथ शक्ति प्राप्ति यज्ञ शुरू, धर्मनगरी हुई भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा के साथ शक्ति प्राप्ति यज्ञ शुरू, धर्मनगरी हुई भक्तिमय
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर से आए संत महात्माओं ने वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को धर्मनगरी कटड़ा में भव्य कलश यात्रा निकाल कर शक्ति प्राप्ति यज्ञ का आगाज कर दिया।
विज्ञापन
इस यात्रा से ही यज्ञ की भव्यता झलक रही थी। इस दौरान प्रस्तुत की गई झांकी विशेष आकर्षण रही। रैली के दौरान देवी-देवताओं के दृश्य को हर कोई नमन कर रहा था।
विज्ञापन
यहां के योगाश्रम परिसर से शुरू हुई यह कलश यात्रा अपर बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टेंड, भूमिका मार्ग बस स्टैंड नंबर दो से होते हुए वापस योगाश्रम परिसर पहुंची, जहां पर विधिवत कलशों की स्थापना की गई।
विज्ञापन
समूची कलश यात्रा के साथ भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा, जिसने माहौल का भक्ति मय बनाए रखा। इस यात्रा के मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचने के साथ यात्रियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमने का भरपूर आनंद उठाया।
हनुमान की झांकी सभी को आकर्षित कर रहा था। मुख्य बस स्टैंड पर इस झांकी के माध्यम से हनुमान द्वारा राक्षस वद का दृश्य भी दिखाया गया। गौरतलब है कि इस यज्ञ के लिए विशाल पंडाल के साथ 51 शक्तिपीठों की भी स्थापना की गई है।
यज्ञ का उद्देश्य देश का विकास, प्राकृतिक आपदा से निजात और भ्रूण हत्या पर रोक बताया गया है। यह यज्ञ स्वामी हृदयानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया है। इसके लिए महा मंडलेश्वरों के साथ कई विद्यान धर्मनगरी में डेरा डाले हुए हैं।