{"_id":"6276dff0d4f774333b55679c","slug":"problem-facilities-road-udhampur-udhampur-news-jmu259346364","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरसू व अपर गुड्डार के लिए न सड़क, न ही बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरसू व अपर गुड्डार के लिए न सड़क, न ही बस सुविधा
विज्ञापन
उधमपुर। दरसू और अप्पर गुड्डार गांव में सड़क और यातायात सुविधा न होने से ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीलों पैदल चलकर उन्हें उधमपुर या अन्य इलाकों में पहुंचना पड़ता है। शनिवार को ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने आम आदमी पार्टी के नेता अश्वनी खजुरिया और प्रीति खजुरिया के नेतृत्व में एआरटीओ उधमपुर से मुलाकात कर सड़क निर्माण के साथ बस सेवा शुरू करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि अप्पर गुड्डार गांव से सड़क तक आने पहुंचने के लिए पहले एक घंटा पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद दरसू तक जाने के लिए फिर डेढ़ घंटे का सफर पैदल ही तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों और नौकरी पेशा वालों को होती है, जिन्हें रोजाना पांच घंटे पैदल सफर करना पड़ता है। बीमार होने पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। महिलाएं शहर तक आने-जाने में समय बर्बाद करने से अच्छा घर पर ही रहकर अन्य काम करने में ज्यादा अच्छा समझती हैं।
लोगों ने कहा कि बैक टू विलेज जैसे कार्यक्रमों में भी कई बार समस्या उठाई लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
लोगों ने एआरटीओ से गुहार लगाई कि दरसू से अपर गुड्डार तक सड़क बनाने के साथ मेटाडोर सेवा शुरू की जाए। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या दूर करने के लिए काम शुरू करेंगे। मौके पर मुख्तार अहमद, बाबू, लाल दीन, बाग अली, नेक मोहम्मद, फरीद, फतेह अली गुलाम अली व अन्य मौजूद रहे।