{"_id":"62e9659876f32414a7730ec2","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu265226313","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी वर्ग के हित के लिए हम भी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी वर्ग के हित के लिए हम भी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे
उधमपुर: व्यापार मंडल का चुनाव लड़ रही संजीव शर्मा की टीम द्वारा पत्रकार वार्ता करते व्यापारियों ?
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। व्यापार मंडल चुनाव में हारने के बाद खालसा गुट ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे संजीव शर्मा ने कहा कि पहली बार व्यापार मंडल चुनाव की चर्चा दिल्ली हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण व्यापारियों का उत्साह है।
विज्ञापन
संजीव ने वरमानी खेमे को जीत की बधाई दी, और आश्वासन दिया कि उनके समर्थक भी व्यापारियों के हित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। कहा कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का परिणाम रात करीब आठ बजे निकल गया था। लेकिन, नौ वोट गायब होने पर उनको कुछ गड़बड़ लगी। जब पहली बार गणना हुई तो उनके हक में 705 वोट थे, और जितेंद्र वरमानी को 713 मत मिले। 42 वोट रद्द पाए गए और नौ वोट गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दूसरी बार गणना करने पर जितेंद्र के तीन वोट बढ़ गए और उनके तीन कम हो गए। इसके बाद दो बार और गणना हुई और परिणाम एक ही था। गायब नौ वोट का किसी को पता नहीं। इसके बाद चुनाव समिति ने कहा कि यदि गायब वोट भी हमारे हक में रहें तो भी जितेंद्र वरमानी तीन वोटों से जीते हैं। तब संजीव ने हार मान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।