फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DGP Dilbag Singh said – Pakistan is trying to keep terrorism alive by sending weapons

जम्मू-कश्मीर : डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- हथियार भेजकर आतंकवाद को जिंदा रखने का प्रयास कर रहा है पाकिस्तान

Sat, 26 Feb 2022 06:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 26 Feb 2022 06:21 AM IST
सार

सुरक्षा बल पाकिस्तान की हर साजिश को लगातार विफल कर रहे हैं। वे पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। यह बात जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने उधमपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही।

विज्ञापन
DGP Dilbag Singh said – Pakistan is trying to keep terrorism alive by sending weapons
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह. - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये लगातार हथियार व नशे का सामान भेज कर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा बल पाकिस्तान की हर साजिश को लगातार विफल कर रहे हैं। वे पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। यह बात जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने उधमपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घुसपैठ व ड्रोन के जरिये हथियार गिरा कर पाकिस्तान अपनी साजिशें रचता रहा है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की शांति को भंग करने का लगातार प्रयास कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में दम तोड़ते आतंकवाद को जिंदा रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रयास में ड्रोन से और सुरंगों से दहशतगर्द मौत का सामान भेजने की कोशिशें करते रहते हैं। लेकिन, प्रदेश की पुलिस व सुरक्षा बल बहुत ही सतर्कता से उसकी कोशिशों को विफल कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि पुलिस व सुरक्षा बल बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। कल ही ड्रोन से पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा ने गोला बारूद, आईडी, ग्रेनेड व अन्य कई सामान भेजने का प्रयास किया, लेकिन इसको विफल कर दिया गया। पहली बार एक केमिकल भी भेजा गया है। केमिकल के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीले पदार्थों की कमाई से आतंकियों की हो रही फंडिंग
डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन से हथियार गिराकर माहौल को खराब कर रहा है। इसके अलावा बहुत सा सामान कश्मीर के अलग अलग स्थानों से भेजा जा रहा है। दो वर्ष से देखा जा रहा है, कि हथियारों के साथ नशीला पदार्थ ज्यादा मात्रा में भेजा जा रहा है। इसकी कमाई से जो पैसा मिल रहा है, उसको आतंकवाद की फंडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।


वर्ष 2021 में मारे गए 182 आतंकी
जम्मू कश्मीर में वर्ष 2021 में 182 आतंकवादियों को मारा गया है, और तीन सौ से अधिक को हथियारों के साथ पकड़ा गया है। ज्यादा हथियार भेज कर ज्यादा आतंकी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, इसको पुलिस कामयाब नहीं होने देगी। इन हथियारों को आतंकियों तक पहुंचने से पहले ही पकड़ा जा रहा है। अगर ये हथियार आतंकियों तक पहुंच जाएं तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। ज्यादा दहशत का माहौल बन सकता है। ज्यादा सामान पकड़ा जाता है तो पाकिस्तान इसकी कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा हथियार भेजने का प्रयास करता है। लेकिन, इसको फिर से नाकाम कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed