{"_id":"6217cc7e0dc6e51f61175d58","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu254510821","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ के युवाओं को मिले रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ के युवाओं को मिले रोजगार
विज्ञापन
फोटो....किश्तवाड़ में अपनी पार्टी के जम्मू कश्मीर सचिव उमर मलिक
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। अपनी पार्टी के प्रवक्ता अधिवक्ता मलिक उमर ने प्रेसवार्ता कर जिले के बेरोजगार युवाओं को सीवीपीपी और एनएचपीसी में रोजगार देने की मांग की। कहा कि किश्तवाड़ में संभावित 2554 मेगावाट से अधिक उत्पादन होने के बावजूद सरकार को जिले में बढ़ती बेरोजगारी पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकास अच्छा है, लेकिन अनियोजित विकास बुरा है। ये बिजली परियोजनाएं युवाओं, पर्यावरण और भविष्य को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। मलिक ने किश्तवाड़ की सभी बिजली परियोजनाओं में केंद्रीय श्रम कानूनों को तत्काल लागू करने की भी मांग की, जिसका आज तक एनएचपीसी और सीवीपीपी ने उल्लंघन किया है। क्योंकि कुशल या अकुशल कर्मचारियों को बहुत कम वेतन मिल रहा है।
कहा कि एनएचपीसी और सीवीपीपी से करोड़ों की कमाई होती है। वहीं, परियोजना प्रभावित परिवारों को कुछ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों को मुफ्त बिजली देने की भी मांग की। और किश्तवाड़ की सभी तहसीलों में स्कूलों, अस्पतालों, खेल स्टेडियमों, जिम, व्यावसायिक संस्थानों का निर्माण तत्काल प्रभाव से किया जाने की अपील की।