फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   press conference

जम्मू के रूपनगर में जेडीए की कार्रवाई पर जताया रोष

विज्ञापन
press conference
उधमपुर। जम्मू के रूपनगर में जम्मू विकास प्राधिकरण की ओर से गुज्जर बक्करवाल समुदाय पर की गई कार्रवाई को लेकर गुज्जर बक्करवाल कांफ्रेंस ने कड़ी नाराजगी जताई। संस्था के प्रधान सराज दीन ने वीरवार को उधमपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस मामले पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

कहा गया कि गुज्जर बक्करवाल समुदाय की कुल आबादी जम्मू कश्मीर में एक चौथाई है। इसके बावजूद ये लोग उपेक्षा का शिकार हैं। सदियों से ये पहाड़ों और जगलों में खानाबदोशों की जिंदगी जी रहे हैं। ये लोग देशप्रेमी व राष्ट्रभक्त हैं। मेहनत में यकीन रखते हैं। जम्मू के रूपनगर में जेडीए की तरफ से की गई कार्रवाई असहनीय है। गुज्जर बक्करवॉल कांफ्रेंस इसका कड़ा विरोध करती है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ितों के साथ इंसाफ किया जाए। अन्यथा वे कड़ा निर्णय लेने पर मजबूर हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा गुज्जर बक्करवालों की हितैषी होने के दावे कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर इस तरह की निंदनीय कार्रवाई दोगली राजनीति को दर्शाती है। इसलिए, अपील है कि प्रशासन गुज्जर बक्करवालों पर जुल्म न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed