फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   press conference

जीएसटी में बढ़ोतरी के निर्णय का किया विरोध

विज्ञापन
press conference
उधमपुर में प्रेस वार्ता करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। व्यापार मंडल ने सोमवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की तरफ से जनवरी 2022 से जीएसटी में पांच से 12 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के फैसले पर विरोध प्रकट किया। मंडल का कहना है कि कर में बढ़ोतरी कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि मंडल को जानकारी मिली है कि सरकार व्यापारियों को लगाए जाने वाले जीएसटी में पांच से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने जा रही है। सरकार इसको जनवरी में लागू करेगी। सरकार कुछ वर्षों से लगातार कर में बढ़ोतरी कर रही है। पहले ही आम आदमी कर की मार को झेल रहा है। अब सरकार इसमें और बढ़ोतरी करने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण पहले ही व्यापारी करीब दो वर्ष से परेशान है। लॉकडाउन के कारण इतना नुकसान झेल चुके हैं कि अभी तक इसकी भरपाई नहीं हो सकी है। व्यापारियों को कर में कमी कर राहत प्रदान करने की बजाय सरकार इसमें बढ़ोतरी कर रही है। अगर सरकार ने इसको लागू किया तो आने वाले दिनों में व्यापारियों को किसानों की तरह ही आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने देश के व्यापार मंडल से अपील की है कि इस कर की बढ़ोतरी का विरोध करें। साथ ही मांग है कि काम कर रहे दुकानदारों को मास्क न पहनने व अन्य कई तरह के जुर्माना लगाकर परेशान न किए जाए। दुकानदार पूरी तरह एसओपी का पालन कर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed