{"_id":"6165d2268ebc3e9fbb684c4f","slug":"press-conference-udhampur-news-jmu2456554161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने शहर में हो रही पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस नेता ने जताई चिंता,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता ने शहर में हो रही पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस नेता ने जताई चिंता,
विज्ञापन
उधमपुर में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में पानी की किल्लत और प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों के दौरों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा ने सरकार पर निशाना साधा है।
मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में 70 केंद्रीय मंत्रियों का दौरा कराया। जिनका उद्देश्य यहां के लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को सुनना और उनका निवारण करना था। लेकिन मंत्रियों के दौरे केवल दिखावा साबित हुए। जनता को इनका कोई लाभ नहीं हुआ। सभी मंत्री सैर सपाटा कर लौट गए।
उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से उधमपुर में पानी की बहुत किल्लत चल रही है। जिसके चलते नवरात्र में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार ने पानी के किराए में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर मात्रा में भी भारी कटौती की है। वहीं, दूसरी तरफ उधमपुर में छुट्टी पर आए केंद्रीय मंत्री पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कोई नई योजना देकर नहीं गए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उधमपुर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए विभाग ने 90 करोड़ की योजना सचिवालय में भेजी है। लेकिन, इसको मंजूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की है कि विभाग ने जो योजना भेजी है, उसे जल्द मंजूर किया जाए। ताकि, उधमपुर के लोगों की पानी की किल्लत दूर हो सके।