{"_id":"626d96baa222037ea00fc861","slug":"politcal-news-udhampur-news-jmu2588912104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तरफ से प्रक्रिया जारी है। प्रशासन मतदाता सूची तैयार करने में जुटा है। 18 वर्ष की आयु वाले नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा रहे हैं। इसके साथ जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। 23 मई तक मतदाता सूची को तैयार करने के बाद जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव की तारीख का एलान कर दिया जाएगा।
अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए प्रयास तेज कर दिव्ए हैं। सबसे पहले मतदाता सूची को तैयार करने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी दिशा निर्देश दिए गए थे। नए मतदाताओं के नाम का पंजीकरण और इसको लेकर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए लिए 28 अप्रैल से 13 मई तक का समय रखा गया है।
आपत्तियों के निपटान का समय 13 से 18 मई तक का निर्धारित किया गया है। इसके बाद 23 मई को मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। मतदाता सूची के फाइनल होने के बाद चुनाव के लिए नामांकन और चुनाव की तारीख के लिए अलग से अधिसूचना जारी कर दी जानी है। मौजूदा समय में जिला उधमपुर में जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पास तीन हजार से अधिक मतदाता है। लेकिन अभी इसके सही आंकड़े सामने आना बाकी है। इसके सही आंकड़े मतदाता सूची तैयार होने के बाद ही पता चल सकेंगे।
विज्ञापन
अप्रैल 2021 में भी सूची तैयार करने का किया गया था काम
अप्रैल 2021 में भी प्रशासन की तरफ से चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने को लेकर काम किया गया था। प्रशासन ने इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के साथ बैठक भी कर दी थी। इससे पहले की सूची जारी की जाती, कोरोना की दूसरी लहर सामने आ गई और चुनाव की प्रक्रिया बंद कर दी गई।
जिला प्रशासन के साथ मिलकर मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए कई नए नामों को दर्ज कर दिया गया और कुछ नाम हटाए भी जा रहे हैं। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है।
- गुरमीत सिंह जोश, संयुक्त सचिव, जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, उधमपुर