फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   politcal news

बेरोजगार युवाओं के प्रति प्रशासन का व्यवहार शर्मनाक

विज्ञापन
politcal news
उधमपुर। नेकां के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद संभागीय अध्यक्ष रत्तन लाल गुप्ता व अन्य - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। प्रदेश में सरकार के सुशासन के सारे दावे नाकाम साबित हो गए हैं। इसके कारण वर्तमान में प्रदेश विकास की कमी और बेरोजगारी से जूझ रहा है। यह बात नेकां के जम्मू संभाग के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने उधमपुर में कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

इस सम्मेलन का आयोजन पार्टी के जिला प्रधान सुनील वर्मा ने किया था। इसमें विभिन्न इलाकों के पार्टी पदाधिकारियों के अलावा युवा व महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान रतन लाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों के फसल मुआवजा मामले के भुगतान में देरी पर चिंता व्यक्त की। कहा कि कम उत्पादन और आंधी से धान की फसल को हुए नुकसान से जम्मू संभाग के किसान परेशान हैं। उन्हें सरकार से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। प्रशासन प्रभावित किसानों को राहत देने में विफल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के युवा नौकरी पाने के निरर्थक प्रयासों से हताश हो चुके हैं। मौजूदा समय में शिक्षित और कुशल युवा नौकरी के संकट का सामना कर रहे हैं। देश में बेरोजगारी का संकट प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस की जरूरतों को भी नजरंदाज किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एजी मलिक, प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद, सेंट्रल जोन के अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह बंटी, एससी सेल के प्रभारी विजय लोचन, ओबीसी सेल के प्रभारी अब्दुल गनी तेली, लक्ष्मी दत्ता, प्रदीप बाली, आकाश वर्मा, आकाश खारका, पवित्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

उधमपुर। नेकां के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद संभागीय अध्यक्ष रत्तन लाल गुप्ता व अन्य

उधमपुर। नेकां के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद संभागीय अध्यक्ष रत्तन लाल गुप्ता व अन्य- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर। नेकां के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद संभागीय अध्यक्ष रत्तन लाल गुप्ता व अन्य

उधमपुर। नेकां के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद संभागीय अध्यक्ष रत्तन लाल गुप्ता व अन्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed