फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   polio drop

पहले चरण में जिले के 83.34 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

विज्ञापन
polio drop
उधमपुर: डिप्टी कमिश्नर द्वारा पीएचसी टिकरी में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की बूंद. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पोलियो उन्मूलन अभियान के पहले चरण में रविवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 71818 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई। इस तरह पहले ही दिन विभाग ने निर्धारित लक्ष्य का 83.34 प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया। शेष लक्ष्य सोमवार व मंगलवार को घर घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाकर हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पोलियो को हराने के उद्देश्य से बनाई योजना को सफल बनाने के लिए विभाग ने जिले में 536 पोलियो बूथ स्थापित किए थे। इसकी शुरूआत डीसी इंदु कंवल चिब ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर की। इसके बाद शाम करीब पांच बजे तक सभी पोलियो बूथों में 71818 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी डोगरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 86168 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें से 71818 बच्चों को खुराक पिला कर 83.34 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बचे बच्चों को सोमवार व मंगलवार को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। विभाग के कर्मचारी घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। पोलियो की खुराक पिलाने के लिए शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी सैकड़ों लोग पहुंचते रहे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिले में पहले चरण के लिए निर्धारित व प्राप्त लक्ष्य के आंकड़े
ब्लाक बूथ निर्धारित प्राप्त
टिकरी 112 22845 20721
चिनैनी 125 18632 15128
पंचैरी 59 7291 6126
रामनगर 112 20347 16605
मजालता 57 7826 6241
बसंतगढ़ 48 5723 4532
एफएचओ 23 3500 2465
कुल 536 86168 71818

उधमपुर: डिप्टी कमिश्नर द्वारा पीएचसी टिकरी में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की बूंद.

उधमपुर: डिप्टी कमिश्नर द्वारा पीएचसी टिकरी में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की बूंद.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की बूंद.

उधमपुर: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की बूंद.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की बूंद.

उधमपुर: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की बूंद.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed