{"_id":"680be7762fc247099c04d1b1","slug":"police-ki-pathshala-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122636-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सही और गलत की पहचान करें छात्र, किसी के बहकावे में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सही और गलत की पहचान करें छात्र, किसी के बहकावे में न आएं
विज्ञापन
चिनैनी कस्बे के मिडिल स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन। संवाद
- डीएसपी सुखबीर सिंह ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ, कहा-जरूरत पढ़ने पर जरूर लें बड़े-बुजुर्गों की सलाह
पुलिस की पाठशाला का लोगो लगाएं
चिनैनी। सरकारी मिडिल स्कूल चिनैनी में अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी सुखबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि जबकि उनके साथ जोनल एजुकेशन आफिसर रामलाल तथा जोनल एजुकेशन प्लानिंग आफिसर कुलदीप सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल हेडमास्टर पुष्प लता की अध्यक्षता में किया गया। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बच्चों को उनके अधिकार, कानून के प्रति जागरूक करने के साथ नशे के दुष्प्रभाव और खेल गतिविधियों के माध्यम से मानसिक व शारीरिक लाभ के प्रति भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के कई कानून को हटाकर नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं। यदि 18 साल से कम उम्र में कोई बच्चा अपराध करता है तो उनके लिए भी विशेष कानून बनाया गया है। इसलिए बच्चों को कभी भी किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सही क्या है और गलत क्या है इसकी खुद पहचान करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर कोई शंका हो तो बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर कोई दूसरा बच्चा गलत कर रहा हो तो उसे भी ऐसा करने से रोकें या उसके परिजन या फिर शिक्षकों को जानकारी दें। सिंह ने पोस्को कानून की भी बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी कोई परेशानी आती है तो इसके बारे में पुलिस या अपने आसपास मौजूद भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लें। उन्होंने बच्चों को नशा, नशे का कारोबार करने वाले लोगों से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ती जा रही है जिसका उनके मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए मोबाइल का सीमित इस्तेमाल करें वो भी पढ़ाई में मदद लेने के लिए। मोबाइल के माध्यम से किसी भी प्रकार से ऑनलाइन लेनदेन न करें क्योंकि साइबर फ्राड की वजह से आपको और आपके परिवार को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी किसी भी प्रकार की निजी जानकारी किसी भी अंजान व्यक्ति से साझा न करें।
इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित किया और मुख्य अतिथि की ओर से मुहैया कराई गई महत्वपूर्ण जानकारियों को अमल में लाने का आह्वान किया। आखिर में पुलिस की पाठशाला जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला टीम के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्टाफ व भारी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद थे।