फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   police jammu kashmir

बट्टल बालियां पर जाम लगने से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
police jammu kashmir
उधमपुर में लगा रहा जाम। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के सैलां तालाब के करीब बट्टल बालियां रोड़ पर दो बजे के करीब जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। सैलां तालाब से औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां को जाने वाले मुख्य मार्ग पर दोपहर क करीब दो बजे के आसपास लंबा जाम लग गया। जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि मेटाडोर सहित अन्य यात्री वाहनों को लंबे इंतजार के बाद जाम खुलने के बाद आगे जाने का रास्ता मिल पाया। यात्री वाहनों में सवार यात्रियों को भी इससे काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सिंगल रोड़ होने के बावजूद अक्सर लोग सड़क मार्ग पर मनमर्जी से गलत तरीके से अपने वाहन खड़े कर देते है। जिससे मेटाडोर सहित अन्य वाहनों को आगे जाने का रास्ता नहीं मिल पाता है और सड़क मार्ग पर जाम लग जाता है। और जब तक गाड़ी खड़ी करने वाला व्यक्ति अपने वाहन को हटाने के लिए नहीं पहुंचता तब तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी सैलां तालाब के मुख्य चौक व मेटाडोर स्टैंड तक लंबा जाम लग जाता है। जिसे खुलवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त भारी वाहनों के आवागमन के कारण भी इस मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि सैलां तालाब चौक के साथ-साथ बट्टल बालियां को जाने वाले रोड़ पर भी ट्रैफिक कर्मियों की नियुक्ति की जानी चाहिए ताकि आए दिन इस रोड़ पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed