{"_id":"56fc1db24f1c1b407bf00400","slug":"police-earned-against-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटवाने के लिए धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटवाने के लिए धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे मंथल और टिकरी के लोगों ने बुधवार को भी धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य सचिव और एडीजीपी ने समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी लिखित आदेश की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग खुली शराब की दुकान अब प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी सिर दर्द बनती जा रही हैं। प्रदर्शनकारी शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए दिन रात प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी प्रदर्शन जारी रखा गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर मुख्य सचिव और एडीजीपी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी लिखित में आदेश देने की मांग पर अड़े रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मांड वेस्ट के सरपंच सुरजीत सिंह जम्वाल ने कहा कि कई दिनों से शराब की दुकान को बंद करवाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक लिखित में आदेश नहीं मिल जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन