{"_id":"62926bc7e3ccde051e05a2b7","slug":"pleasant-weather-udhampur-news-jmu2607674112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थलों पर ठंडी हवा दे रही सैलानियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थलों पर ठंडी हवा दे रही सैलानियों को राहत
विज्ञापन
पटनीटाप में सैलानी आंनद लेते हुए:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। मई का अंतिम सप्ताह जारी है। इन दिनों मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में सप्ताहांत में कई मैदानी इलाकों के पर्यटक परिवार सहित ठंडे इलाकों का रुख कर रहे हैं, जहां देवदारों की ठंडी जलवायु उन्हें राहत दे रही है।
गर्मियों की छुट्टियों से पहले चिनैनी क्षेत्र के कई स्कूल भी बच्चों को सैर के लिए पर्यटन स्थल पटनीटॉप व सनासर की ओर लेकर जा रहे हैं। देश भर से सैलानी पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर के अलावा सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड, लाटी और डुडू का रुख कर रहे हैं। शनिवार को भी इन इलाकों में लोगों का तांता लगा रहा, जहां देवदारों की ठंडी हवाओं ने सैलानियों को दिनभर ठंडक दिलाई।
पटनीटॉप के कारोबारियों ने कहा कि सैलानियों की आवाजाही पटनीटॉप में कई दिनों से जारी है। कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में देश के विभिन्न राज्यों के सैलानी पटनीटॉप पहुंचते हैं, जिससे दो माह तक पटनीटॉप सैलानियों से गुलजार रहता है। कोरोना महामारी के कारण पटनीटॉप में भी भारी असर पड़ा था। उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार पटनीटॉप व अन्य स्थलों पर होगा।

पटनीटाप में सैलानी आंनद लेते हुए:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन