फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Planning of Delhi march fail

सिरे नहीं चढ़ सकी दिल्ली कूच करने की योजना

Wed, 06 Jan 2016 12:33 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Planning of Delhi march fail

भवन मार्ग पर कार्य करने वाले मजदूरों और प्रशासन के बीच लगातार जारी कशमकश में मंगलवार को परिणाम प्रशासन के पक्ष में रहा। दूसरे दिन भी मजदूर नेता को अपने ही घर में नजरबंद रखा गया। इसके चलते दिल्ली पैदल कूच करने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं प्रशासन की पैनी नजर के बीच मजदूरों की बैठक तक संभव नहीं हो सकी। इस बीच भवन मार्ग पर मजदूरों की हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। मंगलवार की सुबह से पहले ही मजदूर नेता को नजरबंद किए जाने की बात सभी मजदूरों में चर्चा का विषय बन चुकी थी।
विज्ञापन


इस दौरान शालीमार पार्क, पीर बाबा स्थल और चेतक भवन में मजदूरों द्वारा बैठक करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन नेतृत्व की गैर मौजूदगी और हर ओर पुलिस की मौजूदगी में यह संभव नहीं हो सका। क्योंकि मजदूर नेता भूपिंदर सिंह दूसरे दिन भी अपने ही घर में नजरबंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार एक दिन पहले सोमवार को जिला आयुक्त के नेतृत्व में यूनियन द्वारा मजदूरों के जब्त किए आई कार्ड को फिर से मजदूरों में वितरित करवा दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को भवन मार्ग में मजदूरों की हड़ताल का मिलाजुला असर जरूर देखने को मिला।


हुक्म का इक्का साबित हुआ पंजीकरण
मजदूरों पर से म्युनिसिपल कमेटी का अधिकार समाप्त होने के बाद यूनियन द्वारा जारी किए जाना वाला आई कार्ड ही मजदूरी के लिए मंजूरी माना जा रहा था। लेकिन अब देरी से ही सही प्रशासन ने मजदूरों के पंजीकरण की पहल शुरू की है। इस घोषणा का असर यह हुआ कि मंगलवार को कई मजदूर भवन मार्ग पर काम करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed