फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   performance on road in udhampur

सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

Sat, 09 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 09 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
performance on road in udhampur
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

एनआईटी श्रीनगर में कश्मीर पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में टिकरी के लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर टायर जलाकर राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा झंडा हाथों में लेकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ प्रधान अजीत मगोत्रा ने कहा कि गैर कश्मीरी छात्रों द्वारा भारत हित के लिए भारत माता की जय बोलने पर कश्मीर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। दौड़ा-दौड़ा कर मारा। पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में लगातार देश विरोधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को पर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस भारत हित में नारेबाजी करने वालों पर लाठियां बरसा रही है। यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने इस मामले को लेकर चुप्पी साध रखी हैं। छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा ही चलता रहा तो कश्मीर में गैर कश्मीरी छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही छात्रों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में मंगत राम, यशपाल, काका राम, धर्मपाल सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed