फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Performance on DMU train demand

डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग पर प्रदर्शन

Mon, 11 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जिब
ब्यूरो/अमर उजाला, जिब Updated Mon, 11 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Performance on DMU train demand

चक्क वासियों ने चक्क रखवाल स्टेशन पर डीएमयू ट्रेन को बहाल नहीं करने पर रविवार को रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। रद्द डीएमयू ट्रेन को लोगों ने फिर से शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन


रिंकू शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर डीएमयू सेवा बहाल करने के लिए चक्क स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन दिया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ग्रामीण स्टेशन पर डटे रहे।
विज्ञापन


मौके  पर स्टेशन मास्टर को लोगों ने ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द डीएमयू लगावाने की मांग की। स्टेशन मास्टर ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के समक्ष पहुंचाने का आश्वासन दिया। अगले पंद्रह दिन का समय मांग कर ट्रेन सेवा बहाल करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, कि पंद्रह दिन पहले चक्क स्टेशन पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद रेलवे प्रशासन ने लोगों की समस्याओं को समझते हुए चक्क स्टेशन पर जम्मू मेल ट्रेन को रोकने के  आदेश दिए थे।

उसका लोगाें को लाभ भी मिला है। हालांकि लोग डीएमयू को फिर से चलाने की मांग लगातार कर रहे हैं। ताकि यहां के लोगों को कटड़ा, उधमपुर और जम्मू आदि स्थानों पर जाने का भरपूर लाभ मिल सके।


ग्रामीणों का कहना था कि पहले लोग पांच रुपये में सफर तय करते थे, लेकिन अब अन्य प्राइवेट वाहनों से लोगों को महंगी यात्रा करनी पड़ रही है। लिहाजा लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द डीएमयू ट्रेन सेवा लगाने पर बल दिया है। इस मौके पर सलमेडी के सरपंच मुंशी राम, सरपंच ओम प्रकाश, सुभाष चंद्र, संजय शर्मा, सुषमा देवी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed