फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Performance against PWD

पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Performance against PWD

रेमती के स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की मरम्मत की मांग की। क्षेत्र के विक्रांत सिंह, राज कुमार, अमजद खान, अब्दुल मजीद ने बताया सड़क की हालत काफी खस्ता है।

विज्ञापन


खराब सड़क के कारण आए दिन लोगों को परेशानी होती है। रेमती से ही आसपास क्षेत्र के कई गांव का रास्ता जाता है। उधमपुर की हाउसिंग कालोनी जो पॉश कालोनी है। उससे मात्र कुछ दूरी पर ही उनका क्षेत्र पड़ता है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेन मार्केट और उधमपुर नगर में जाने के लिए लोगों को इस खराब सड़क से गुजरना पड़ता है। वर्ष 2004 में सड़क पर ब्लैकटापिंग का काम हुआ था। उसके बाद सड़क खराब होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल से बारिश के कारण सड़क बह गई है। ब्लैकटापिंग का काम भी नहीं हुआ और मरम्मत भी नहीं। विभाग ने भी कोई सूध नहीं ली। सामान लेकर जाने वाले लोगों का सामान भी खराब हो जाता है।

तिरछी, गंडाला, गंगेडा आदि क्षेत्रों से लोगों का रोजाना आना जाना होता है। डीसी उधमपुर का सरकारी आवास भी नजदीक है। कुछ दिन पहले ही उनके आवास तक ब्लैकटापिंग हुई है। विभाग से संपर्क किया गया।


वहां से भी केवल आश्वासन मिला। लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। पीडब्ल्यूडी विभाग के एकसीएन राजेश गुप्ता ने संपर्क करने पर बताया जल्द ही ब्लैकटापिंग का काम शुरू हो जाएगा। अप्रैल 2016 में काम पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed