{"_id":"570013164f1c1b2e01f001f4","slug":"performance-against-capd-dipartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो को बंद करवा कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो को बंद करवा कर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में सीएपीडी विभाग के विरोध में प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को गढ़ी के लोगों ने गंदे आटे व गंदे चावलों की सप्लाई के विरोध में सीएपीडी विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने गंदे आटे की सप्लाई को रोकने के लिए राशन डिपो भी बंद करवाया।
विज्ञापन
गढ़ी क्षेत्र में सुबह स्थानीय लोगों द्वारा सरपंच अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में सीएपीडी विभाग के विरोध में राशन डिपो के बाहर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राशन डिपो में सप्लाई किया जा रहा आटा और चावल इतना गंदा आ रहा है कि इनसानों के खाने के लायक नहीं है।
विज्ञापन
गढ़ी के सरपंच अश्विनी शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा दिसंबर महीने से आटा नहीं मिल पाया। अब चार महीनों के बाद जो आटा आया है वो भी गंदगी से भरा हुआ है। लोग पिछले कई दिनों से राशन का इंतजार कर रहे थे। पर अब आटा आने के बाद लोगों के हाथ केवल निराशा ही लग पाई है।
विज्ञापन
नायब सरपंच अरुण शर्मा ने कहा कि पहले ही विभाग द्वारा राशन कार्ड लिस्टों से लोगों के नाम गायब कर दिए गए हैं। लोगों को दोबारा से फार्म भरने के लिए कहा जा रहा है। उस पर इस तरह की आटे की सप्लाई सीएपीडी विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। इस अवसर पर पंच बलवान सिंह, सुषमा देवी, विकास शर्मा, विमला देवी आदि उपस्थित थे।