{"_id":"56fd74984f1c1be24af00105","slug":"performance-against-capd-consumer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएपीडी के खिलाफ बिफरे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएपीडी के खिलाफ बिफरे उपभोक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी क्षेत्र के लोग नए राशन कार्ड के लिए भरे गए फार्मों के गायब होने पर सीएपीडी विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। विभाग द्वारा नए राशन कार्ड के लिए क्षेत्र में भरवाए गए फार्मों में से अधिकतर फार्म गायब हो गए हैं। इस अवसर पर लोगों ने सीएपीडी विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पिछले महीने सीएपीडी विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा बिल को लागू करने के लिए नए राशन कार्ड बनाने के लिए फार्म भरवाए गए। भरे गए फार्मों में से सैकड़ों फार्म गायब होने को लेकर गढ़ी के लोगों ने सीएपीडी विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे राकेश सिंह सिंह ने बताया कि गढ़ी में लोगों द्वारा फार्म भरे गए थे। जिनमें से कुछ ही लोगों के ही फार्म मिल पाए।
विज्ञापन
बाकी कहां हैं, इसका विभाग को भी नहीं पता है। गढ़ी के निवासी दर्शन कुमार ने कहा कि बार-बार फार्मों के लिए औपचारिकताएं मांग कर परेशान कर रहा है। बाद में पता चलता है कि लोगों के फार्म ही गायब हैं। उस पर खाद्य सुरक्षा बिल के नाम पर कश्मीरी विस्थापितों को तीन महीनों से राशन तक नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन