{"_id":"685b044a1f75bcc1e705eab8","slug":"peoples-reached-at-court-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124575-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कोर्ट खुलते ही जुटी लोगों की भीड़, निपटाए रुके हुए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कोर्ट खुलते ही जुटी लोगों की भीड़, निपटाए रुके हुए काम
विज्ञापन
छुटि्टयों के बाद खुले जिला कोर्ट परिसर में काम काज करवाने के लिए पहुंचे लोग:
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी की 15 दिन की छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार को जिले की अदालतें खुल गईं। दूरदराज के इलाकों से कई लोग अपने काम के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे और मसले सुलझाए। अदालत परिसर में भी रौनक रही।
अदालत परिसर में पहुंचे लोगों में शामिल शाम सिंह, करनैल सिंह, राजकुमार, रविंदर सिंह, परवीन कुमार सहित अन्य ने बताया कि कोर्ट में छुट्टियों के चलते उनके कई काम रुके हुए थे, आज उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि लोगों को जमीन, वाहन ट्रांसफर, सीज हुए वाहनों को छुड़ाने इत्यादि काम निपटाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। आज कोर्ट खुलते ही लोग यहां पहुंच गए।
कोर्ट खुलने के पहले दिन कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिसर में बैठे वकीलों के पास लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं, बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र खजूरिया ने बताया कि कोर्ट में छुटि्टयों के चलते लोगों के कई काम रुके हुए थे जिनमें पेशी, जमानत, जब्त वाहन को छुड़ाने आदि शामिल थे। आज से अदालतों का कामकाज फिर से शुरू हो गया है।