{"_id":"6817bd848e1037943803e2c9","slug":"peoples-of-trikuta-nagar-face-problems-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122896-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अनदेखी की मार झेल रहे दो वार्डों से लगते त्रिकूटा नगर ईस्ट के वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अनदेखी की मार झेल रहे दो वार्डों से लगते त्रिकूटा नगर ईस्ट के वासी
विज्ञापन
सुनील कुमार।
- दयनीय सड़क और ब्लॉक पड़े नाले-नालियों की वजह से हर रोज पैदा हो रही अव्यवस्था
- हमारे वार्ड का लोगो लगाएं
उधमपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित त्रिकूटा नगर ईस्ट दो वार्डों से लगता है, बावजूद इसके क्षेत्र में फैली अव्यवस्था को दूर करने के लिए कोई भी प्रबंध न होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर बंद पड़ी नाले-नालियां, ओवरफ्लो सीवरेज और सड़क की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए संबंधित विभाग से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगते त्रिकूटा नगर ईस्ट नगर परिषद के अधीन पड़ते वार्ड नंबर 12 और 17 में पड़ता है लेकिन लोगों को आज भी शहरी सुविधा के अभाव में जीवनयापन करना पड़ रहा है। त्रिकूटा नगर ईस्ट में आइस फैक्टरी रोड की हालत कई सालों से खस्ता पड़ी हुई है। नालियां और नाले पूरी तरह से बंद हो गए हैं। पुराने हाईवे पर सीवरेज के मैनहोल से ओवरफ्लो होकर गंदगी सड़क पर बहने लगती है। इससे राहगीरों को चलने में परेशानी होती है और लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हा जाता है। नाले नालियों की सफाई को लेकर नगर परिषद की ओर से एक भी कर्मी तैनात नहीं किया गया है।
-- --
एक भी सफाई कर्मी तैनात नहीं
दो वार्डों से जुड़े होने के बावजूद क्षेत्र में एक भी सफाई कर्मी तैनात नहीं है। लोगों को मजबूरन खुद मजदूर लगवाकर नाले-नालियों की सफाई करानी पड़ती है। नालियों के बंद होने के कारण बारिश के दिनों में गंदगी व गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है।
विज्ञापन
- वरुण शर्मा, स्थानीय युवा।
-- -
काम पूरा होने के कारण उखड़ी सड़कों की नहीं हुई मरम्मत
लगभग चार साल पहले यूईईडी विभाग की ओर से क्षेत्र में सीवरेज पाइपलाइन बिछाई गई थी। सड़कों को उखाड़ा गया लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद भी मरम्मत नहीं हुई। उखड़ी सड़क हुई से लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सुनील कुमार, स्थानीय युवा।
-- -
ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बहता है
बारिश के दिनों में हाईवे पर सीवरेज लाइन में ओवरफ्लो के कारण सारा गंदा पानी मोहल्ले की सड़कों में बहने लगता है। जिससे लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। समस्या को लेकर कई बार यूईईडी विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या हल नहीं हुई।
- गगन शर्मा, समाज सेवक।
-- --
कोट....
शहर के ब्लॉक पड़े नाले नालियों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। ताकि बरसात के दिनों के किसी तरह की परेशानी उत्पन्न हो। जल्द ही त्रिकूटा नगर ईस्ट में भी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। सड़क की मरम्मत को लेकर जैसे ही वार्षिक प्लान तैयार होगा उसमें शामिल कर समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
- विशाल सडोत्रा सीईओ, नगर परिषद।