फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   peoples Face problems

Udhampur News: धर्मनगरी में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, बार-बार मिल रहे आश्वासनों से नाराजगी

विज्ञापन
peoples Face problems
धर्मनगरी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर 
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का सब्र अब जवाब देता नजर आ रहा है। सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान ने कहा कि पहले भी कई बार सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर चुकी है। बार-बार मिल रहे आश्वासनों से कर्मचारी नाराज हैं।
विज्ञापन

प्रधान जोश ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्हें एक बार फिर केवल आश्वासन देकर शांत करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि अभी तक किसी भी स्थानीय नेता या प्रशासनिक अधिकारी ने हमारी सुध लेना जरूरी नहीं समझा। यहां तक कि क्षेत्रीय विधायक ने भी हमसे बात करने की कोशिश नहीं की, न कोई फोन आया न कोई संदेश। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात नगर की स्वच्छता के लिए मेहनत करते हैं लेकिन जब उनके हक की बात आती है तो उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

शहर में गंदगी का अंबार लगा है। आम जनता परेशान हो रही है। श्रद्धालुओं को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed