फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People were troubled for hours due to falling sliding and jam

पस्सियां गिरने और जाम से घंटों परेशान रहे लोग

विज्ञापन
People were troubled for hours due to falling sliding and jam
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर तोल्डीनाला में चट्टाने गिरने और उसके बाद जाम लगने से वाहन चालक और लोग घंटों परेशान रहे हैं। इस दौरान कई कर्मचारी और लोग पैदल ही चिनैनी तक सफर करने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

सोमवार तड़के हाईवे के तोल्डीनाला के पास बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से हाईवे बंद हो गया, जिसके बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों की मशक्कत के बाद यातायात बहाल होते ही जाम की समस्या उत्पन्न हो गई जो दोपहर तक जारी रही। कई कर्मचारी पैदल ही चिनैनी तक सफर करते देखे गए। यातायात कर्मियों व पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री वाहनों के फेरे भी रद्द हो गए। एसएसपी ट्रैफिक शब्बीर अहमद मलिक ने बताया कि मलबा हटाने के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed