{"_id":"588ce6d74f1c1b380fcf69f3","slug":"people-protests-against-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप पर भड़के वार्ड सात के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप पर भड़के वार्ड सात के लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली की खस्ता हालत और ब्लाक नालियों से निकलने वाले गंदे पानी से परेशान धार रोड वार्ड नंबर सात के लोगों ने गली का निर्माण कार्य करवाने की मांग को लेकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार की दोपहर बारह बजे के करीब धार रोड स्थित वार्ड नंबर सात के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी ओम प्रकाश ने कहा कि गली की ऊंचाई सड़क से कम होने के कारण बारिश के दिनों में सारा पानी गली में आने के कारण गली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण बारिश का सारा पानी गली के किनारे बनी नालियों में आने से नालियां ब्लाक हो जाती हैं।
विज्ञापन
पानी की निकासी नहीं होने के कारण नालियों से निकलने वाला सारा पानी लोगाें के घरों के अंदर चला जाता है। इतना ही नहीं गली की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को आने जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार नगर परिषद के आला अधिकारियों को अपनी समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
अब आलम यह हो गया है कि लोगों का गली से गुजरना भी मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही गली के निर्माण कार्य को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में रमेश कुमार, सर्वदीप सिंह, नरायण दत संजीव कुमार शर्मा, तरुण कलसोत्रा, पुष्पा देवी सहित अन्य शामिल थे।