फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   people protest

होटल को क्वारंटीन सेंटर बनाने का किया विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
people protest
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर दस में स्थित होटल बसेरा में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को होटल को ताला लगा कर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जब होटल में रहने के लिए क्वारंटीन किए लोग पहुंचे तो लोगों ने इनको अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद तहसीलदार व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जबदस्ती होटल को खुलवा कर प्रदर्शन बंद किया। जानकारी अनुसार शाम करीब चार बजे क्वारंटील किए गए कुछ छात्रों को लेकर प्रशासन की टीम होटल बसेरा में पहुंची, लेकिन होटल के मुख्य द्वार के बाहर ताला लगा हुआ था और लोग मार्ग को बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे। तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, इसके बाद तहसीलदार मोहित गुप्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा कर हटाने का प्रयास करने लगे। लेकिन लोग किसी कीमत पर भी मानने को तैयार नहीं हुए। लोगों ने ताला खोलने से साफ इंकार कर दिया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि उनके मकान होटल के साथ लगते हैं। अगर कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति होटल में रखते हैं तो उनके लिए मुश्किल बन जाएगी। वहीं तहसीलदार और पुलिस ने लोगों को समझाने कर हर संभव प्रयास किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद तहसीलदार ने लाठीचार्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी। तहसीलदार ने साफ कर दिया कि प्रशासन के आदेश के अनुसार बसेरा होटल में हर कीमत पर क्वारंटीन सेंटर बनेगा और जो भी इसमें अड़चन डालने का काम करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी मिलने के बाद लोग शांत होकर पीछे हट गए। प्रशासन ने ताला तुड़वाया और क्वारंटीन किए छात्र व छात्राओं को अंदर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed