फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   people protest on road

सड़क पर उतरे वकील-ग्रामीण

Thu, 09 Apr 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डोडा
ब्यूरो/अमर उजाला,डोडा Updated Thu, 09 Apr 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
people protest on road

बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में वकीलों और स्थानीय लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कसबे के सभी दुकानें बंद रखी गईं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय तक विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर डोडा-किश्तवाड़-बटोत मार्ग की मरम्मत की मांग की।

रैली डीसी कार्यालय से शुरू होकर नेहरू चौक, मंदिर मोहल्ला, बस स्टैंड, तोंदवा, नगरी आदि इलाकों से होती हुई डीसी कार्यालय में ही समाप्त हुई। इम्तियाज मीन ने कहा कि पूरे राज्य की तरह डोडा जिले में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है।
विज्ञापन


डोडा किश्तवाड़ बटोत राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग की खस्ताहाल से इन पर गुजरना मुश्किल हो गया है। भूस्खलन से कई गांव खाली हो गए हैं। सड़कें बंद होने से कसबे सहित दूरदराज के गांवों में राशन, केरोसिन, रसोई गैस आदि की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर दो दिन में इस मार्ग को सही नहीं कराया गया तो डोडा और जिले की सोलह तहसीलों में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि चिनाब नदी के तीनों जिले डोडा, किश्तवाड़ और रामबन को राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed