{"_id":"8f287fb8548ec0a88cdb0648098d9e05","slug":"people-protest-on-road-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के खिलाफ नागरिक लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के खिलाफ नागरिक लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Thu, 02 Apr 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य बाजार स्थित अस्पताल को अगार बल्लियां गांव में शिफ्ट किए जाने के दौरान प्रशासन द्वारा दिए आश्वासनों को अमल में नहीं लाए जाने से लोगों में रोष है। कसबे के हिंदू आश्रम में स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन
साथ ही कहा गया कि अगर प्रशासन ने सुविधाओं और किए गए वादों को पूरा नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि पिछले महीने जिला प्रशासन ने अस्पताल को शिफ्ट किया था।
विज्ञापन
तब जिला विकास आयुक्त और एसीआर ने भरोसा दिया था कि पुराने अस्पताल में महिला विशेषज्ञ के साथ ही बच्चों का डाक्टर व आपातकालीन वार्ड की सुविधा दी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यहां कोई सुविधाएं शेष नहीं रहने से लोगों में निराशा है।
विज्ञापन
लगभग बीस हजार की आबादी के लिए उपचार के लिए कोई व्यवस्था नहीं रह गई है। यहां तक कि नए अस्पताल में भी स्टाफ की कमी है। उन्होंने मांग की कि पुराने अस्पताल में सुविधाएं बहाल की जाएं। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जा सकती है।