{"_id":"8b31b7ae1e12d7f195c1cf2299674141","slug":"people-protest-in-ramban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन किया तब भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन किया तब भेजा घर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामबन
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के बस अड्डे पर फंसे मुसाफिरों ने बुधवार की दोपहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने दो गाडि़यों का इंतजाम कर उन्हें घर भेजा। दरअसल, नेशनल हाईवे पर एकतरफा यातायात जारी है।
विज्ञापन
बुधवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहनों को छोड़ा गया। कसबे में विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, रोजाना कसबे में आने वाले लोग बुधवार को बस अड्डे पर थे। लेकिन प्रशासन ने एकतरफा यातायात होने के चलते वाहनों को जाने नहीं दिया। इसके चलते मुसाफिरों का गुस्सा भड़क गया। इस बीच सपा राज्य प्रधान अमृत वर्षा भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि हाईवे पर भले ही एकतरफा यातायात हो, लेकिन जिले के विभिन्न हिस्सों से मुख्यालय आने वाले लोगों के लिए वाहनों को नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कसबे में आना पड़ता है, लेकिन बुधवार को वह बस अड्डे पर ही फंस गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद दो वाहनों का इंतजाम किया गया और सवारियों को उनकी मंजिल की ओर भेजा गया।