{"_id":"2bc0503aef6c3b645bef904799ad3128","slug":"people-protest-for-rashan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चोका नाला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चोका नाला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चोका नाला के ग्रामीणों ने शनिवार को लिंक मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। मुफ्त राशन की मांग करते हुए ग्रामीण लिंक मार्ग पर कई घंटे जमे रहे। इस दौरान वाहनों की आवाजाही ठप रही, जिससे मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल मदनलाल, बाल कृष्ण, करतार चंद, पुरुषोत्तम चंद, त्रिलोक राम आदि ने कहा कि पिछले साल सितंबर में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन भी हुआ था। उस समय फसलें तबाह हो गई थीं। घरों को नुकसान हुआ था। कई लोगों के घर तबाह हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव चोका नाला में पांच सौ परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
इन लोगों का भी भारी नुकसान हुआ था। इन परिवारों में से कुछ को ही अभी राहत मिली है। बाकी सभी मदद का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पीडि़त सभी परिवारों को छह माह का मुफ्त राशन दिया जाए। मकानों और जमीन के हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए जाने की खबर पाकर सुद्धमहादेव के नायब तहसीलदार मोहम्मद सलीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को आला अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।