{"_id":"5a2926d14d63d71c8a617b2640818830","slug":"people-protest-for-rashan-dipo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौन क्षेत्र में राशन डिपो खोले जाने की मांग के समर्थन में स्थानीय लोगों ने सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। एजाज सुंबरिया के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन मेकं बताया गया कि क्षेत्र में कोई भी राशन डिपो नहीं है। रौंद में दो पंचायतें हैं।
विज्ञापन
दो पंचायतों के लिए एक डिपो ही काम कर रहा है। करीब साढ़े छह सौ लोगों के लिए एक डिपो पर्याप्त नहीं है। डिपो में अक्सर लाइन लगी रहती है। कई बार लोगों को राशन भी नहीं मिल पाता है। जब राशन पहुंचता है तो लोगों की भीड़ के कारण जल्द समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
कई महीने तक लोग राशन व चीनी से वंचित रहते हैं। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में एक और डिपो खोला जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक डिपो होना चाहिए।
विज्ञापन