{"_id":"d583cfafc55f13e4422d94ba425baff9","slug":"people-protest-for-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से नहीं मिली बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Thu, 02 Apr 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
छतरैडी पंचायत में दो महीने से तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। विभागीय अधिकारियों ने इन्हें सही कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले सप्ताह छतरैडी गांव में एक ट्रांसफार्मर भेजा गया, मगर उसको अभी तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को बारिश के बावजूद पंच ओमप्रकाश की अध्यक्षता मे छतरैडी मार्ग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार बताया जा चुका है।
विज्ञापन
लेकिन अधिकारी उदासीन बने हैं। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के एईई को जब इस बारे में पूछा जाता है तो वह सही से जवाब नहीं देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तब बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी, प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में बिहारी लाल, नीलम देवी, ओमकार चंद आदि मौजूद रहे। निंवला तथा पिंगर गांव का भी यही हाल है। निंवला गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। स्थानीय निवासी राजकुमार कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि रामनगर तहसील के कई गांवों के ट्रांसफार्मर खराब हैं। इन्हें अब तक सही नहीं कराया जा सका है।