फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   people protest against dc

चिकित्सा सुविधा नहीं मिली तो भड़के लोग

Thu, 26 Feb 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी Updated Thu, 26 Feb 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
people protest against dc

जिला अस्पताल को अगार बल्लियां में बनी नई इमारत मे शिफ्ट किए जाने पर बुधवार को दूसरे दिन भी लोगों ने प्रदर्शन किया।  पुराने अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोगों को सुविधा नहीं मिलने पर उनका गुस्सा भड़क गया। उन्होंने डीसी के फैसले पर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि वह लोग अस्पताल को नई इमारत में शिफ्ट करने के विरोध में नहीं हैं, बल्कि खाली कराए गए अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एसीआर ने आश्वासन दिया था कि पुरानी जगह सुविधाएं दिए जाने के बाद ही अस्पताल को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन रातोंरात में अस्पताल को शिफ्ट कर दिया गया। लोगों ने मांग की कि पुराने स्थान पर जच्चा बच्चा वार्ड के साथ ही लेबर रूम और आपातकालीन वार्ड की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन कोई फैसला नहीं होने पर लोगों ने रियासी बंद करने की चेतावनी दे दी। हालांकि दोपहर बाद बीएमओ कार्यालय का सामान पुरानी इमारत मे पहुंचना शुरू हो गया था। प्रदर्शन में भाजपा के सुदेश पंडोत्रा, पृथ्वीराज गंदोत्रा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed