फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People prayed for the elimination of Corona by offering prayers

नमाज अदा कर लोगों ने मांगी कोरोना के खात्मे की दुआ

विज्ञापन
People prayed for the elimination of Corona by offering prayers
उधमपुर। जिले में इस बार भी ईद का सादगी के साथ मनाया गया। इस दौराना मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों और स्थानीय मस्जिदों में कोविड-19 एसओपी का पालन कर नमाज अदा की। वहीं, खुदा से कोरोना के खात्मे सहित परिवार और प्रदेश में खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

वहीं, कुछ लोगों ने नियमों का पालन करते हुए इमाम के साथ मस्जिदों में नमाज अदा की। वहीं, एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान तनवीर शेख ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान के पवित्र माह के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय का यह बड़ा पर्व है।
विज्ञापन

इस बार भी कोरोना संकट के कारण इसे बेहद सादगी से मनाया गया है। मस्जिदों में कोरोना एसओपी का पालन करने हुए चंद लोगों ने इमाम के साथ नमाज अदा की है। पर्व से पहले ही सोसायटी ने लोगों से घरों में ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की थी। इसके लिए वह मुस्लिम समुदाय के लोगों का शुक्रिया अदा करते है। खुदा से दुआ करते हैं कि कोरोना महामारी से जल्द से मुक्ति दिलाएं। इस अवसर पर उधमपुर स्थित लगभग सभी मस्जिदों में लोगों की हाजिरी बेहद कम रही। केवल इमाम सहित चंद लोग ही मस्जिदों में नजर आए। बाजारों में भी कम भीड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed