फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People liked Kishtwar walnuts very much in Saras fair.

Udhampur News: सरस मेले में लोगों को खूब भाया किश्तवाड़ का अखरोट

विज्ञापन
People liked Kishtwar walnuts very much in Saras fair.
10 दिवसीय मेला कला केंद्र में जारी, चौथे दिन उत्पादों को देखने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग
विज्ञापन

जम्मू। कला केंद्र में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला जारी है। रविवार को चौथे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उत्पादों को देखा। इस दौरान किश्तवाड़ के अखरोट और जम्मू के शक्करपारे ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
मेले में विभिन्न राज्यों से आईं उद्यमी महिलाओं की ओर से 60 रविवार को स्वनिर्मित उत्पादों के स्टाल लगाए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर से लखपति दीदी द्वारा 26 स्टाल लगाए गए हैं। इनमें छह स्टॉल खाद्य व्यंजनों के हैं। सोमवार को मेले में अंडमान निकोबार की महिला उद्यमियों के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सरस मेला में आईं किश्तवाड़ की सुमेर बेगम के मुताबिक उनके कुल 25 सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं, जिनकी 250 सदस्य हैं। वह 2015 से उम्मीद से जुड़कर स्थानीय ड्राई फ्रूट, अनार दाना व काला जीरा आदि का काम शुरू किया। लखपति दीदी बनने के बाद अन्य महिलाओं कोे भी स्वरोजगार के अवसर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के मढ़ निवासी वंदना ने बताया कि 2017 में उम्मीद के सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुडी थीं। ग्रुप में 10 महिलाएं हैं। उन्होंने स्थानीय मिठाई शक्करपारे, ड्राई फ्रूट के लड्डू, खजूर से बनी मिठाई आदि का काम शुरू किया। समय के साथ कारोबार बढ़ा और मांग भी बढ़ती गई। मेले में आए लोगों को स्थानीय मिठाई काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed