फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   people demand to repair road

Udhampur News: तिरछी गंडाला व बली सड़क की मरम्मत करवाने की लगाई गुहार

Sat, 25 Jan 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
people demand to repair road
उधमपुर। शहर से सटे तिरछी गंडाला व बली की ओर जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने से राहगीरों के साथ-साथ यात्री वाहन चालक भी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार संबंधित विभाग व प्रशासन से मिल चुके हैं। इस संदर्भ में पूर्व पंच सुनील गुड्डा ने बताया कि शहर से लेकर तिरछी गंडाला तक सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के दिनों में यहां चलना दुश्वार हो जाता है। गंडाला से बली की ओर जाने वाली सड़क की दशा भी दयनीय बनी हुई है। बारिश के दिनों में सड़क तालाब में तबदील हो जाती है। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी टैक्सी या फिर लोड कैरियर को गंडाला से बली चलने के लिए कहा जाए तो सड़क की दयनीय दशा के चलते वह मना कर देते हैं। उन्होंने एक बार फिर से डीसी से मांग करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत कर लोगों को आ रही परेशानी से निजात दिलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed