फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People arrived in large numbers in Gol Fair

गोल मेला में उमड़ा जन सैलाब

Mon, 29 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
People arrived in large numbers in Gol Fair

गोल मेले के चलते रविवार को दिन भर नगर का माहौल उत्सवी बना रहा। रविवार की छुट्टी होने के चलते मेले में और ज्यादा हुजूम उमड़ा।

विज्ञापन


सुबह से शाम तक लोग मंदिर में भगवान जगननाथ, बलभद्र और सुभद्रा के समक्ष माथा टेकने के लिए कतार में खड़े रहे।
मेले में आने वाले लोगों ने मेले में लगाए गए विभिन्न चीजों के स्टालों से जमकर खरीदारी भी की। इस दौरान खास कर गुरगुले, पकौडे़, क्यूर, जलेबी का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

खास कर बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। वर्ष में दो बार लगने वाले इस मेले में भारी संख्या में लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। उधमपुर में लगने मुख्य मेलों में गोल मेले का भी खास महत्व है।
विज्ञापन


गोल मेला मंदिर में लगी मूर्तियों के बारे में मान्यता है कि जगन्नाथ मंदिर पुरी (उड़ीसा) के मौजूद भगवान की मूर्तियों के बाद पूरे देश में भगवान जगन्नाथ की वैसी ही मूर्तियां सिर्फ उधमपुर के गोल मेला स्थित मंदिर में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार खजूरिया बिरादारी की एक बुढ़िया हर वर्ष जगन्नाथ मंदिर पुरी उड़ीसा में दर्शनों के लिए जाया करती थी, लेकिन किसी कारणवश एक बार जब वह दर्शन करने नहीं जा पाई तो उसने दर्शन अभिलाषा लिए गोबर से जगन्नाथ पूरी स्थित मंदिर के समान मूर्तियां बनाई। तभी से लोगों ने उड़ीसा जाने की बजाए गोल मेला मंदिर उधमपुर में ही भगवान जगन्नाथ के दर्शनों कर अपनी मुरादें पूरी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed