फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   People angry over slow bridge repair work

धीमी गति में चल रहे पुल के मरम्मत के कार्य से लोग नाराज

विज्ञापन
People angry over slow bridge repair work
उधमपुर/रामबन। केला मोड़ इलाके में पुल के मरम्मत का काम मंगलवार को भी जारी रहा। निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन और नेशनल हाइवे अथारिटी के अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी रहा। वहीं रामबन के स्थानीय निवासी चल रहे कार्य से काफी नाराज है। लोगों का कहना है कि पहले दिन तो काम बहुत तेजी से किया गया, लेकिन अब काम की रफ्तार बहुत ज्यादा सुस्त हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार शाम को केला मोड़ इलाके में पुल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने तेजी से पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। शाम के ही समय राजमार्ग को पांच दिन बंद रखने का एलान कर दिया गया। इसके बाद पुल का काम भी बहुत सुस्त पड़ गया। मंगलवार केे दिन भर मरम्मत का काम चलता रहा, लेकिन सोमवार के मुकाबले में काम बहुत ही सुस्त तरीके से किया गया। इसको लेकर रामबन के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। रामबन के लोगों का कहना है कि पुल बंद होने के कारण सबसे अधिक परेशान रामबन के स्थानीय निवासी है। लोगों के लिए अपने इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। हर रोज जान जोखिम में डाल कर नाले के दूसरी तरफ जा रहे हैं। इससे लगातार हादसे की भी आशंका बढ़ती जा रही है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य पूरा कर वाहनों की आवाजाही को शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed