फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   penalty

पुलिस ने काटे रोड पर खड़े वाहनों के चालान

विज्ञापन
penalty
उधमपुर। धार रोड पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए वीरवार को पुलिस ने एसएचओ चमन गोरखा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। इसमें नगर के डीसी कार्यालय व सलाथिया चौक के आसपास धार रोड के किनारे अवैध रूप से खड़े किए वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

इस दौरान आसपास की दुकानदारों के बाहर रखे सामान को भी दुकानों के अंदर रखवाया गया। साथ ही सभी को सख्त हिदायत भी दी गई कि कोई व्यक्ति धार रोड पर अतिक्रमण को बढ़ावा न दे। अगर किसी का वाहन बिना वैध पार्किंग के सड़क पर खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह अगर किसी दुकानदार ने सड़क किनारे सामान लगाकर अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

लगभग दोपहर 12 बजे एसएचओ ने दुकानों के बाहर रखे बोर्डों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी को रोड के किनारे वाहन खडे़ करने से बचने की सलाह दी। इस दौरान जो वाहन बिना पार्किंग के रोड किनारे खडे़ पाए उनके चालान काटे। वहीं, जिन वाहनों के चालक वाहन में मिले, उन्हें सख्त हिदायत देकर वाहन को पार्किंग में लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग रोड पर ही लगा देते हैं वाहन
गौरतलब है कि धार रोड पर नगर के दोमेल चौक से सलाथिया चौक और सैला तालाब तक दिन भर सैकड़ों वाहन बिना पार्किंग के सड़क किनारे खडे़ रहते हैं। डीसी कार्यालय के अलावा बैंक, कोर्ट और बाजार आने वाले लोग पार्किंग के लिए स्थान न मिलने पर धार रोड पर ही वाहन पार्क कर देते हैं। इससे अन्य वाहनों को आवाजाही में मुश्किल होती है, और कई बार गंभीर जाम लगने का कारण बनता है। इसके लिए डीसी कार्यालय के बाहर धार रोड पर दोनों तरफ पार्किंग भी बनाई गई है। लेकिन, जगह कम होने के कारण सभी लोगों को वहां वाहन लगाने का मौका नहीं मिल पाता। ऐसे में लोग अपने वाहन को जहां जगह मिलती है, लगा देते हैं। इसके चलते धार रोड किनारे बनाए जाने वाले फुटपाथ की जगह भी घिर गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए ग्रेफ ने कुछ साल पहले धार रोड को दोमेल चौक से सैला तालाब तक चौड़ा बनाने का काम शुरू किया था। इसके दोनों किनारों पर फुटपाथ तैयार करने की भी योजना बनाई गई थी। लेकिन, इसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed