फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pdp jammu kashmir

पीडीपी ने धूमधाम के साथ मनाया 20वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
pdp jammu kashmir
उधमपुर में पार्टी के संस्थापक मोहम्मद सईद मुफ्ती को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पीडीपी की तरफ से जिला कार्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पार्टी के 20 वर्ष पूरे होने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों को सामने रखा। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को भी याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारिणी जिला प्रधान दुपिंद्र सिंह पाल सिंह के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 1999 को पूर्व मुख्यमंत्री सईद ने पार्टी का गठन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य के विकास में अहम योगदान किया। उनके विकास कार्यों को भी राज्य की जनता याद करती है। दलबीर सिंह भत्याल ने कहा कि जब पीडीपी का गठन किया गया था तो उस समय में राज्य के बहुत ही नाजुक हालात थे। इसके बावजूद पार्टी ने संघर्ष किया और जनता का विश्वास हासिल किया। इस मौके पर एजाज सुंबरिया, राशि मलिक व अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

पीडीपी ने किश्तवाड़ में स्थापना दिवस मनाया।
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में पीडीपी ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया, भारी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी फिरदौस अहमद टाक विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रधान नासिर शेख ने कहा कि सभी सदस्य पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि रास्ता कठिन जरूर है, लेकिन इसमें हमें कामयाबी जरूर मिलेगी। इस मौके पर उमर मलिक, नसीर अहमद आद कई युवा नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया
रियासी। तलवाडा में रविवार को पीडीपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए उपलब्धियों को गिनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता बंसी लाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में प्रदेश भर में जितने विकास कार्य हुए उतने कभी नहीं हुए। उनकी दूरदर्शी सोच को अन्य दलों के नेता सही करार देते हैं। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी अपने कार्यकाल के दौरान तीनों संभागों का बराबर विकास कार्य किया। पीडीपी नेता ने नगर में बनाए गए कई कार्यों को लोगों के सामने रखा गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed