फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pauni, no electericity, water problems

Udhampur News: गांव बढ़चे में दो दिन से बिजली नहीं, मोबाइल तक हो गए बंद, पानी के लिए भी संघर्ष

विज्ञापन
pauni, no electericity, water problems
पौनी। पंचायत माड़ी नाला के बढ़चे गांव में सोमवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप है। लोग पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन मंगलवार देर रात तक भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। बर्तन और कपड़े साफ करने के लिए पानी नहीं आया। घरों में टंकियां भी खाली हो गई। इस कारण शौचालय व नहाने के लिए दिक्कतें बढ़ गई हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। हालात इस कदर तक खराब हो चुके हैं कि लोग फोन पर मदद की गुहार तक नहीं लगा पा रहे, क्योंकि मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। पानी न आने के कारण दफ्तर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बच्चों को स्कूल में भेजने के लिए दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी राज कुमार और रवि प्रोच ने बताया कि सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद अचानक बिजली बंद हो गई। इस कारण फ्रिज में रखा दूध, दही सहित अन्य खाद्य पदार्थ खराब हो गए। दुकानों में भी दूध व उससे बने उत्पाद का नुकसान हो गया। लोगों ने कहा कि अगर तकनीकी खराबी के कारण बिजली बाधित होती है तो कुछ घंटे के भीतर ठीक करना विभाग की जिम्मेदारी होती है,लेकिन यहां दो दिन बीतने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश और आसमानी बिजली गिरने के कारण ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और मरम्मत का कार्य जारी है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed