{"_id":"659bc5a9123f95e1b99ffb201d68f99f","slug":"patwari-went-on-strike-for-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी दो दिन की हड़ताल पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी दो दिन की हड़ताल पर गए
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने पर मंगलवार से पटवारी दो दिन के लिए हड़ताल पर चले गए। पटवारियों की मुख्य मांगों में वेतन जारी करना और नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती बंद करना शामिल हैं।
विज्ञापन
पटवारियों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की। पटवार एसोसिएशन के जिला प्रधान गुलाम मोहम्मद ने बताया कि राज्य सरकार पटवारियों की लंबित मांगों को लेकर ढुल-मुल रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पटवारी अपनी मांगों को लेकर कई बार संघर्ष कर चुके हैं। उन्हें हर बार आश्वासन देकर उनकी हड़ताल को समाप्त करवा दिया जाता है।
उन्होंने अपनी मांगों के बारे में बताया कि पटवारियों की सात माह का वेतन जल्द देना, नायब तहसीलदार की डायरेक्ट भर्ती बंद करना तथा पटवारखानों को कंप्यूटराइज करना आदि हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को अगर जल्द नहीं माना गया तो वह और कोई कड़ा कदम उठाएंगे। इस अवसर पर काफी संख्या में पटवार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन