{"_id":"683ca20b57564835880b69a9","slug":"patnitop-tourist-place-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-123789-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सप्ताहांत पर पटनीटॉप की वादियां सैलानियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सप्ताहांत पर पटनीटॉप की वादियां सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में वीकेंड पर दिख रही रौनक:
- प्रदेश के लोगों के अलावा दूसरे राज्यों से भी पर्यटक पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में सैलानियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सप्ताहांत पर प्रदेश के लोगों के अलावा दूसरे राज्यों के सैलानी भी पहुंच रहे हैं। वादियां सैलानियों से गुलजार होने लगी है। होटल कारोबार के नजरिए से यह व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है।
स्थानीय कारोबारियों की मानें तो हर साल अप्रैल के मध्य में पटनीटॉप में सैलानियों की आवाजाही बढ़ जाती है। कई सैलानी छुट्टियों में पर्यटन स्थलों का दौरा करते हैं, तो कई श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद पटनीटॉप का रुख करते हैं। होटल सहायक राजेश ठाकुर ने कहा कि शनिवार को जम्मू संभाग के अलग-अलग शहरों और दूसरे राज्यों के सैलानी पटनीटॉप में आए थे, जो रविवार को घूमने-फिरने के बाद वापस चले गए। अब स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हैं तो उम्मीद है पटनीटॉप की वादियां सैलानियों से गुलजार जरूर होंगी।
पटनीटॉप के फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि रविवार को पटनीटाॅप में सैलानियों की रौनक रही। आम दिनों में यहां सैलानियों की जितनी संख्या होती थी, उतनी तो नहीं है। हां, पहलगाम आतंकी हमले के बाद एकदम से पर्यटकों ने आने-जाने से जिस तरह कन्नी काट ली थी, वो तस्वीर अब बदल गई है। सप्ताहांत पर ही पटनीटॉप के पार्क सैलानियों से गुलजार दिखे।