फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   parisiman ayog

जम्मू संभाग की सीटें बढ़ाकर बराबरी का अधिकार देने की मांग

विज्ञापन
parisiman ayog
उधमपुर के एक शिष्टमंडल ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में जम्मू में हदबंदी आयोग कमेटी से मुलाकात की। यहां उन्होंने विधानसभा सीटों के बंटवारे के संबंध में ज्ञापन सौंपा और जम्मू संभाग की सीटें बढ़ाकर बराबरी का अधिकार देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को उधमपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने आयोग समिति के समक्ष 1947 से लेकर आज तक जम्मू संभाग के साथ असेंबली सीटों के बंटवारे को लेकर होते आए भेदभाव को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही इस बार सीटों के बंटवारे में जम्मू संभाग को बराबरी का अधिकार देने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर 2011 की मतगणना के आधार पर हदबंदी होती है, तो जम्मू संभाग को उसका अधिकार नहीं मिल सकता, इसलिए नई हदबंदी 2021 मतगणना के आधार पर होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पंचैरी-भमाग-लांदर तथा घोरडी क्षेत्रों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की भी मांग को पुरजोर तरीके से उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रामबन, किश्तवाड़, डोडा, उधमपुर, कठुआ, रियासी, पुंछ, राजौरी जैसे जम्मू के सभी पहाड़ी क्षेत्रों को स्पेशल पहाड़ी विधानसभा क्षेत्र गुरेज की तर्ज पर बनाए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जैसे कश्मीर में गुरेज पहाड़ी विधानसभा क्षेत्र को 14 हजार वोटर पर बनाया गया है, वैसे ही जम्मू संभाग में भी पहाड़ी विधानसभा क्षेत्र बनाए जाएं। इसी तरह पीओके की 24 सीटों में से आठ सीटें उन लोगों को दी जाए, जो वहां से माइग्रेट हुए हैं।

कश्मीरी माइग्रेंट और सिखों के लिए भी असेंबली में सीटें रिजर्व की जाए। उन्होंने कहा कि अगर हदबंदी आयोग की टीम एसी कमरों से बाहर निकलकर ब्लॉक स्तर पर लोगों से मुलाकात करेगी और वहां के हालात खुद देखेगी, तभी सही हदबंदी हो सकती है और लोगों को इंसाफ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed