फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Panchairi will shine on the tourism map soon

जल्द पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा पंचैरी

विज्ञापन
Panchairi will shine on the tourism map soon
उधमपुर। पर्यटन ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत ब्लॉक पंचैरी में ग्राम पर्यटन को बढ़ावा देने की जिला प्रशासन ने योजना बनाई है। इसके तहत वीरवार को डीसी इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में पर्यटकों के लिए होम स्टे का प्रावधान, पुलिस वैरिफिकेशन, पर्यटकों के लिए दरों का निर्धारण, टूरिस्ट गाइडों को शामिल करना, शिविर स्थलों की स्थापना, घुड़सवारी क्षेत्र की पहचान, पालकी व पोर्टरों की पहचान, वाटर प्वाइंट और ट्रेकिंग रूट, भोजन चार्ट तैयार करने व मनोरंजन आदि आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एडीडीसी कांता देवी ने कहा कि पर्यटन गांव को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को पंचैरी की ओर आकर्षित करना और इसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में शामिल करवाना है। क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। डीसी ने संबंधित विभागों को इसके सुचारु परिपालन के लिए पीआरआई परामर्श से एक समग्र योजना तैयार करने के निर्देश दिए। पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के युवा मंडल सदस्यों की भागीदारी से आकर्षक पर्यटन ग्रामों को विकसित करने में मदद मिलेगी। ग्रामीण स्वरोजगार शिक्षण संस्थान से युवा क्लब के सदस्यों को पर्यटक गाइड के रूप में तैयार करने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। साथ ही संबंधित विभागों को युवा क्लबों को इस अवसर का लाभ उठाने और क्षेत्र में आकर्षक पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में भागीदार के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी को यूथ क्लब सदस्यों के साथ बैठक करने के लिए कहा गया। बीडीसी अध्यक्ष को उन मालिकों के साथ बैठक करने के लिए कहा, जो पर्यटकों के लिए होम स्टे की पेशकश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष जीवन शर्मा ने बताया कि अब तक 29 कच्चे मकानों को होम स्टे के तहत किराए पर देने के लिए चिह्नित किया गया है। डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों और युवा क्लब के सदस्यों को क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की सूची तैयार करने को कहा। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि होम स्टे और अन्य बोर्डिंग सेवाओं के रेट नामित समिति द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी को सड़कों के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा वन्यजीव और वन विभाग को रसद सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीआईओ एनआईसी अनिल शर्मा समेत अन्य अधिकारी, सरपंच, पंच और युवा क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed