फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Panchairi getting ready to welcome tourists

पर्यटकों के स्वागत को तैयार हो रहा पंचैरी

विज्ञापन
Panchairi getting ready to welcome tourists
उधमपुर। पर्यटकों के स्वागत के लिए पंचैरी तहसील में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। ग्रामीण पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। इसके साथ पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई कमेटी ने पर्यटकों को दी जाने वाली कमरों और खाने पीने की सुविधा को लेकर अपनी सूची तैयार कर ली है और इसको मंजूरी के लिए जल्द ही डीसी के पास भेजा जाएगा। ग्रामीण अपने गांव को सजाने का काम कर रहे हैं, ताकि एक बार पर्यटक पंचैरी आए ंतो फिर अपने साथ पंचैरी की खूबसूरती की यादें लेकर जाएं।
विज्ञापन

टूरिस्ट विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत पंचैरी को पर्यटन के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें डीडीसी, बीडीसी और पंचैरी के लोग जुटे हुए हैं। जब भी पर्यटक किसी स्थान पर जाता है तो सबसे पहले रहने और खाने पीने की सुविधा पर ध्यान देता है। पंचैरी में होटल न के बराबर हैं। इसलिए प्रशासन ने स्थानीय निवासियों के घरों को ही पर्यटकों के रहने के लिए इस्तेमाल करने की योजना तैयार की है। प्रशासन की तरफ से तैयार की गई कमेटी ने पंचैरी 34 घरों का चयन किया है। इनकी पुलिस वेरीफिकेशन भी करवाई गई है। इसके लिए शर्त रखी गई है घर के सभी सदस्यों का वैक्सीनेटेड होना जरूरी है। इसके साथ छह और लोगों ने पर्यटकों को रखने के लिए आवदेन किया है।
विज्ञापन

पर्यटकों को घर में मिलेगी इंग्लिश सीट की सुविधा
बीमार व घुटने की समस्या से परेशान पर्यटकों को इंग्लिश सीट की सुविधा वाला घर ही प्रदान किया जाएगा। इसके लिए करीब छह घर सूची में रखे गए हैं। अन्य घरों में यह सुविधा नहीं है। पर्यटकों से पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही कमरे रहने को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से शौचालय के अटैच होने पर दाम होगा कुछ ज्यादा
कमेटी ने पर्यटकों के ठहराने के लिए रेट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। अटैच शौचालय के कमरे का रेट 500 प्रति दिन के हिसाब से होगा, जबकि बिना अटैच के कमरने का रेट 400 रुपये रखा गया है। अभी यह रेट फाइनल नहीं हुए है। इनको फाइनल मंजूरी के लिए डीसी के पास भेजा जाएगा और मंजूरी के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।
थाली के हिसाब से तय होगा खाने का रेट
जिस घर में पर्यटक ठहरेंगे उसी घर में पर्यटकों को खाने की सुविधा मिलेगी। पर्यटकों को खाने के दाम थाली के हिसाब से दिए जाएंगे। पर्यटकों को खाने में केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा। मांसाहारी भोजन की व्यवस्था अभी नहीं की गई है।
धार्मिक स्थलों को भी पास से निहारने का मिलेगा मौका
पर्यटकों को सांकरी देवता, सुमन देवता, सरोली धार, मोंगरी एजल दब्बड, रानी की बावली, लांदर में किला, सोमनाथ स्थान, सात सरायं में घूमने का मौका मिलेगा। इन्हें यूथ क्लब के सदस्य टूरिस्ट गाइड बन कर भ्रमण करवाएंगे। यह सभी स्थान धार्मिक पहचान रखते हैं। पर्यटकों को इन स्थानों पर पहुंचाने के लिए पालकी और घोड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को रोजगार मिलेगा।

सांकरी देव स्थान पर 11 अक्तूबर को उदघाटन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें डीसी के साथ डिवकॉम के पहुंचने की संभावना है। पंचैरी के लोग पर्यटकों का स्वागत कुड नृत्य, सुहाग, लंबी पांखा व अन्य डोगरी कला का प्रदर्शन कर करेंगे। पर्यटकों को पंचैरी तक लाने के लिए कटड़ा के साथ संपर्क किया जा रहा है। पंचैरी के लोग इसकी तैयारी में दिनरात जुटे हुए हैं।
- जीवन शर्मा, बीडीसी चेयरमैन, पंचैरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed