{"_id":"6647feb31e4ffd72d70e5fe7","slug":"paid-tribute-railly-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-110766-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कैंडल मार्च निकाल सेना के जवान अमित सिंह को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कैंडल मार्च निकाल सेना के जवान अमित सिंह को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
-ससुर ने अपनी थ्री नॉट थ्री राइफल से कर गोली मार अमित की कर दी थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बीते शनिवार रियासी के कैमबल डंगा में सेना के जवान अमित सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर शुक्रवार शाम को नगर में कैंडल मार्च निकालकर जवान को श्रद्धांजलि दी गई।
नगर के थापा चौक से कैंडल मार्च को शुरू किया गया, जिसमें मृतक सेना के जवान अमित सिंह के परिजनों के साथ ही पूर्व जिला सैनिक संघ के सदस्य, युवा राजपूत सभा के सदस्य और सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए। मार्च बस स्टैंड से होते हुए कोर्ट रोड, नई बस्ती से होकर जनाना पार्क पहुंचा। मृतक अमित सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को सेना के जवान अमित सिंह की उसके ससुर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमित सिंह हाल ही में छुट्टी लेकर घर आया था। गोली लगने के बाद अमित सिंह को जिला अस्पताल से सेना के उधमपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। अमित सिंह को गोली मारने वाले उस के ससुर दौलत राम को पुलिस ने उसकी थ्री नॉट थ्री राइफल के साथ गिरफ्तार किया हुआ है। रैली के दौरान अमित सिंह के हत्यारे उसके ससुर को फांसी देने की मांग की गई।